By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 22 Aug 2018 08:14 AM (IST)
नई दिल्ली: निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म ‘जीरो’ में मुख्य भूमिका निभा रहे शाहरूख खान अक्सर उनसे पूछते थे कि उन्हें यह फिल्म बनाने में मजा आ रहा है या नहीं. राय ने कहा कि उन्होंने शूटिंग से पहले शाहरूख से कहा था, ‘‘ सर मुझे फिल्म बनाने के वक्त मौज चाहिए होता है.’’
उन्होंने कहा कि इसे शाहरूख ने शूटिंग के दौरान याद रखा. राय ने कहा, ‘‘ उन्होंने शब्द पकड़ लिए और मुझसे अक्सर पूछते रहते थे ‘क्यों, मौज आ रहा है ना’ और मैं जवाब देता रहता था कि हां. कभी दबाव की स्थिति नहीं रही क्योंकि वह सुनिश्चित करते थे कि प्रक्रिया मजेदार रहे.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ अगर मैं खान साहब के चेहरे पर तनाव देख लेता तो मैं बहुत दबाव में आ जाता लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’’
‘जीरो’ फिल्म में शाहरूख बौने कद के व्यक्ति की भूमिका में है. इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में है.
फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी.
संडे को 'द पैराडाइज' की कमाई में आया उछाल, अब खतरे में प्रभास की फिल्म का रिकॉर्ड
Box Office: संडे को 'द वन'-'द पैराडाइज' छाई, 'हनुमान अंश' ने भी लगाई छलांग, जाने-'मिर्जापुर' का हाल
'द वन' का ओपनिंग वीकेंड पर गदर, 'हैवान' से 'पेद्दी' तक साल की 26 फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को दी मात
'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड में की बंपर कमाई, 2026 की 18 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' का रविवार को ऐसा रहा हाल, 90 करोड़ पार कलेक्शन
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
विराट और गिल ने मिलकर तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में रचा इतिहास
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही